नमस्कार
दोस्तो,
अक्सर
हम देखते हैं की ऑफिस में जब बॉस कोई नया काम या प्रोजेक्ट हमें देते हैं तो हम उस
प्रोजेक्ट को बड़े ही उत्साह के साथ शुरू करते हैं, प्रोजेक्ट की काफी अच्छी तरह से
तैयारी भी करते हैं
लेकिन कुछ दिन उस प्रोजेक्ट को सही तरीके से करने के बाद हमारा उस प्रोजेक्ट से उत्साह कम होने लगता हैं और हम अधूरे मन से उस प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश करते हैं|
यह
सिर्फ आप के साथ नहीं होता बल्कि सभी के साथ होता हैं |
किसी
काम को करने के लिए मोटिवेशन का होना बहुत ही जरुरी होता हैं| मोटिवेशन एक प्रकार
की भावना है जो आती जाती रहती हैं पर अगर आप मोटिवेशन को खो देते हैं और उसे वापस नही
ला पाते हैं तो आपका काम से मन हट जायेगा और वह काम अधुरा ही रह जायेगा|
तो
दोस्तों हमेशा अपने आप को मोटिवेटेड कैसे रखा जाये इसके लिए आज मैं आपको
डेल कार्नेगी जी जो एक बेस्ट सेलर लेखक, इंटरनेशनल मोटिवेटर, बिज़नेस ट्रेनर रहे है का एक किस्सा बताता
हूँ , "एक बार डेल कार्नेगी जी को एक पार्टी में एक व्यक्ति मिला और उसने
उनसे कहा कि कार्नेगी जी आप लोगो को मोटिवेशन की इतनी बातें बताते है पर उसका फायदा
क्या? कुछ ही दिनों में मोटिवेशन तो खत्म हो
जाता हैं| मतलब मोटिवशन जैसी कोई चीज़ ज्यादा समय तक काम नही करती " है ना! “आपका मोटिवेशन का पूरा सिस्टम ही एक दम बकवास है|”
"इस बात पर कार्नेगी जी ने उस व्यक्ति
से पूछा की सर क्या मैं आपसे एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?"
उस
व्यक्ति ने कहा कि “पूछिये"
डेल
कार्नेगी जी ने पूछा -" सर आप एक महीन में कितने बार नहाते है?"
उस
व्यक्ति ने कहा कि- "क्या बात कर रहे है कार्नेगी जी"
फिर
कार्नेगी जी ने कहा -"अच्छा तो आप हफ्ते में कितनी बार नहाते है?"
फिर
वह व्यक्ति गुस्से में बोला-" मैं तो रोज नहाता हूँ|"
तो
फिर कार्नेगी जी ने कहा-"जिस तरह आप अपने शरीर की गंदगी साफ करने के लिए रोज
नहाते हैं उसी तरह अपने दिमाग की गंदगी साफ करने के लिए भी रोज दिमाग को साफ
करना पड़ता हैं|”
सारांश: हम लोग जिस तरह से शरीर को साफ रखने के लिए रोज नहाते है उसी तरह से
हमारे दिमाग को साफ और मोटिवेटेड रखने के लिए उसे भी रोज अच्छी प्ररेणा दायक किताब
पढ़कर,मोटिवेटेड वीडियो देखकर दिमाग को
नकारात्मक बातो से साफ करना पड़ता है|"



Comments
Post a Comment